19.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

हादसे में तीन युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम

हादसे में तीन युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              जिले के सीमावर्ती व सुल्तानपुर जिले के करौंदी क्षेत्र के दशगरपारा गांव के बबुआन पुरवा से अमेठी के लिए गयी बारात में शामिल तीन युवकों की हादसे में हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। उन्हें क्या पता था कि सज धजकर वे जिस बारात में शामिल होने जा रहे हैं, यह उनके जीवन का अंतिम समारोह होगा। यह दुर्घटना स्कार्पियो वाहन से लौटते समय अमेठी में हुई। ट्रक से आमने सामने टक्कर में तीन की मौत व चार लोगों के घायल होने की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह (38) उनके पड़ोसी अमृतेष सिंह (23) रूपक विश्वकर्मा, ऋषभ सिंह, यश सिंह व देव सिंह के अलावा एक अज्ञात गांव के ही रजनीश सिंह के विवाह समारोह में शामिल होकर रात लगभग दस बजे स्कार्पियो वाहन में बैठ वापस घर आ रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में तीन की मौत तथा ऋषभ, यश सिंह व देव सिंह तथा एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में मृत नरेंद्र प्रताप सिंह अपने पिता की अकेली संतान थे। इनके माता और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। नरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सविता व पुत्र सनी और ऋतिक दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं तीन बहनों के बीच अकेला भाई अमृतेष की मौत ने पिता पिंकू सिंह व माता किरन सिंह को झकझोर कर रख दिया है। तीसरी मौत गांव के ही महंत विश्वकर्मा के पुत्र रूपक विश्वकर्मा (22) की हुई है। मनहूस खबर से माता सुदामा देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही है। मृतक के भाई दीपक और सूरज तथा बहन सविता के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This