15.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

“अखिलेश को ताज दिलाएंगे” गाने पर सपा नेता शैलेंद्र यादव ने बार-बालाओं संग किया जमकर डांस

“अखिलेश को ताज दिलाएंगे” गाने पर सपा नेता शैलेंद्र यादव ने बार-बालाओं संग किया जमकर डांस

लखनऊ/गोरखपुर।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                 2022 में “अखिलेश को ताज दिलाएंगे” जैसे गाने पर सपा नेता शैलेंद्र यादव ने बार-बालाओं के साथ खूब ठुमके लगाए। गोरखपुर में एक शादी के समारोह में आर्केस्ट्रा के बजते तेज भोजपुरी संगीत की धुन पर सपा नेता शैलेंद्र यादव ने जमकर ठुमके लगाए। शैलेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर और जिला पंचायत सदस्य के पति हैं। इस दौरान सपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

# एक शादी समारोह में शामिल हुए थे शैलेंद्र यादव

शैलेंद्र यादव सपा पार्टी से समर्थित वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य के पति हैं। खबर कैंपियरगंज के बैजनाथपुर गुलरिया का है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र सिंह एक शादी समारोह में गए थे। यहां बार-बालाओं का डांस चल रहा था। इसी बीच वे स्टेज पर चढ़ गए और नाचने लगे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी से संबंधित गाने पर भी डांस किया। गाने में सपा अध्यक्ष की जय जयकार हो रही थी। उन्होंने इस गाने पर जमकर डांस किया।

# समर्थकों ने गांव वालों से की हाथापाई

थोड़ी देर बाद गांव वालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। शैलेंद्र यादव के समर्थकों ने गांव के लोगों से हाथापाई की और लोगों पर कुर्सियां फेंकने लगे। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस प्रकरण में गोरखपुर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक और डांस करने वालों पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में कार्रवाई का मन बना रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This