अटेवा की बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान पर जोर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7. अटेवा कार्यकारिणी की बैठक नगर के एक होटल में जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें सदस्यता अभियान और अटेवा के आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में विचार किया गया।

जिला कोषाध्यक्ष नन्दलाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान के लिए रसीद वितरण करते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की अपील की। बैठक में जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक इकाइयों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।नवगठित ब्लाक ईकाई में डॉ. नीरज यादव प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहंदी को मड़ियाहूं, राजेश यादव को बरसठी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

लालचन्द चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, शान्त सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अखिलेश सिंह रामपुर जिला आईटीसेल सह प्रभारी, प्रेम चन्द यादव, अनिल चौधरी व विनय मौर्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ. हरे कृष्ण सिंह जिला प्रचार मंत्री, आलोक सिंह, अरुण प्रकाश यादव जिला को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका अटेवा महिला विंग डॉ. यामिनी सिंह ने की। संयोजक जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज रहे।








