34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

अडानी पर सवाल करते ही भाजपा क्यों हो जाती है परेशान- सरिता पटेल

अडानी पर सवाल करते ही भाजपा क्यों हो जाती है परेशान- सरिता पटेल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
           राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने और उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। पार्टी द्वारा लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए जा रहे हैं। साथ ही देश की जनता के बीच राहुल गांधी और गांधी परिवार बराबर यह सवाल उठा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जौनपुर पहुँची कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुश्री सरिता पटेल ने पत्रकारों से मुखातिब हुईं।पत्रकारों से उन्होंने कहा कि क्या लोकतंत्र में एक उद्योगपति से सवाल पूछना भारत पर हमला है ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल पूछे थे आपके माध्यम से वही सवाल में सरकार से पूछना चाहती हूं कि अडानी की कंपनियों में जिन शैल कंपनियों द्वारा 20,000 करोड़ का निवेश किया गया वह कंपनियां किसकी है।
जब कंपनियों के शेयर लगातार 60 पर्सेंट गिर चुके थे तब हमारे एसबीआई एलआईसी का पैसा अडानी की कंपनियों में लगाया जा रहा था। यह बड़े सवाल हैं जिनका जवाब भाजपा सरकार को देना होगा। हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है हमने आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और कुर्बानियां दी है अगर लोकतंत्र पर खतरा होगा तो हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सवाल अडानी से करते हैं भाजपा परेशान क्यों हो जाती है। भाजपा का अडानी से क्या रिश्ता है? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम इस मामले को ऊपर कोर्ट में ले जाएंगे लेकिन अभी गुजरात कोर्ट द्वारा जो आदेश दिया गया है उसका अध्ययन शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जा रहा है। आम जनता से जानना चाहते हैं कि लोकतंत्र में ये क्या किया जा रहा है। हम इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे लेकिन इसके लिए अभी समय है जैसा शीर्ष नेतृत्व का आदेश होगा वैसा काम किया जाएगा। वार्ता में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश उपाध्याय, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस राकेश सिंह डब्बू, जिला महासचिव अजय सोनकर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शशांक राय आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048043
Total Visitors
584
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This