25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

अध्यापिका ने किशोर संग रचाया विवाह

अध्यापिका ने किशोर संग रचाया विवाह

# किशोर के परिजन पहुंचे एडीजी के दरबार, सप्ताह बाद भी दोनों का नहीं लगा सुराग 

मेरठ। 
तहलका 24×7 
             सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देहरादून की 25 साल की शिक्षिका और मेरठ के 15 वर्षीय किशोर ने उम्र का बंधन तोड़कर शादी कर ली है। दोनों अलग धर्म के हैं। एक सप्ताह से परिजन किशोर को ढूंढने और शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। अब एडीजी ने मामले में जांच का आदेश दिया है। किशोर के आयु प्रमाण-पत्र शिक्षिका और किशोर का भविष्य तय करेंगे।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले परिजनों ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे सलमान की कुछ माह पूर्व देहरादून की रहने वाली युवती अंजलि से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हो गई थी। युवती देहरादून के एक स्कूल में शिक्षिका है। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किया और बातचीत करने लगे। दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। करीब 10 दिन पहले युवती कार लेकर मेरठ आई और किशोर को अपने साथ ले गई।
दोनों के गाजियाबाद में शादी करने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए किशोर के शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे गए। परिजन किशोर के स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस-प्रशासन के बिना आदेश के टीसी और अन्य दस्तावेज देने से मना कर दिया। परिजनों की कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत मेरठ एडीजी से की। फ़िलहाल मामले में जांच के आदेश पर पुलिस हरकत में आई और दोनों की तलाश में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This