29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

अनोखा विरोध ! सड़क बना पानी से लबालब खेत तो स्थानीयों ने किया सड़क पर धान की रोपाई

अनोखा विरोध ! सड़क बना पानी से लबालब खेत तो स्थानीयों ने किया सड़क पर धान की रोपाई

लखनऊ/कानपुर
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
             मुसीबतों को झेल रही शहर की जनता अब इस कदर ऊब चुकी है कि विरोध प्रदर्शन के लिए अनोखे तरीके अपनाने लगी है। शनिवार को कानपुर जनपद के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में जनता ने ऐसा ही अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। उखड़ी सड़क का नामोनिशान गायब हुआ और मिटटी दिखने लगी और जब उस पर जलभराव हो गया तो जनता ने उस पर धान की राेपाई करके अपना विरोध दर्ज करा दिया। इस दौरान महिलाएं भी शामिल रहीं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया।

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में दबौली वेस्ट के लोगों का कहना है कि 40 वर्ष पहले केडीए ने कॉलोनी को बसाया था तब ही सड़क बनवाई गई थी। करीब पांच वर्ष पहले क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री का संचालन होने लगा तो बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। धीरे-धीरे सड़क उखड़ती गई और डामर गिट्टी गायब होने से मिट्टी की परत दिखने लगी। हर वर्ष सड़क पर जलभराव होने से आवागमन में दिक्कत होती है।

कई बार शिकायत के बाद भी सड़क नहीं बनी तो जनता ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन करने का फैसला लिया। शनिवार को लोग सड़क पर उतर आए और जलभराव में धान की रोपाई शुरू कर दी। इसमें महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी समेत कांग्रेसी भी आ गए और लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि नगर निगम में शिकायत करके थक गए कि सड़क बनवा दें लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।

क्षेत्रीय समस्या को लेकर अब महिलाएं भी आगे आने लगी हैं। उन्होंने भी लोगों के साथ मिलकर सड़क में हुए जलभराव में धान की पौध रोपी। महिलाओं का कहना है कई बार पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पार्षद जेपी पाल, लक्ष्मी, रणधीर सिंह, नाजिया, एसडी श्रीवास्तव, पवन मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This