30.1 C
Delhi
Sunday, June 23, 2024

अन्तर्राष्ट्रीय बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में चमका पिंडरा का विवेक

अन्तर्राष्ट्रीय बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में चमका पिंडरा का विवेक

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में आयोजित श्रीलंका-इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में वाराणसी के विवेक कुमार के दमदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किया।
पिंडरा ब्लॉक के अमौत (जेंगर) निवासी विवेक कुमार पुत्र ओम प्रकाश पटेल का चयन भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम में हुआ था। 17 से 19 मई तक कोलंबो में चले श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस सफलता पर उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद लारी व  उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम का हिस्सा बन कर स्वर्ण पदक लाना जनपद प्रदेश व देश के लिए बहुत गर्व कि बात है। इस उपलब्धि का श्रेय विवेक कुमार ने अपनी  माता गीता देवी पिता ओम प्रकाश पटेल को दिया। वहीं गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले लखनऊ। विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7                  उत्तर...

More Articles Like This