27.1 C
Delhi
Friday, October 10, 2025

अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ गए थानाध्यक्ष, दी गई भावभीनी विदाई

अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ गए थानाध्यक्ष, दी गई भावभीनी विदाई

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              सेवा ही परम धर्म है। इस भाव को अपने जीवनदायिनी कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे थानाध्यक्ष रामाश्रय राय को 11 माह 14 दिन की अवधि में उत्कृष्ट एवं संवेदनशील कार्यशैली के कारण जन-सम्मानीय विदाई थाना परिसर में दी गई। इस दौरान उन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि स्थानीय जनता के सुख-दु:ख में सहयोगी बनने का दृढ़ संकल्प भी दिखाया।
थानाध्यक्ष श्री राय के नेतृत्व में 4 नए पुलिस बूथ मानी, गुरैनी, जैगहां, कलापुर तथा एक पुलिस चौकी जन सहयोग एवं स्थानीय भागीदारी से स्थापित की गई। इन इकाइयों ने नागरिकों को नजदीकी पुलिस सहायता मुहैया कराई और अपराध की रोकथाम में सहायता की। उन्होंने थाना परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य ब्लॉक प्रमुख के संवेदनशील सहयोग से कराया। इसके अतिरिक्त, परिसर को जल-जमाव की समस्या से मुक्त करने की पहल कीऔर इंटरलॉकिंग पक्का निर्माण कर उसे मरम्मत एवं सौंदर्यात्मक रुप दिया।
थानाध्यक्ष ने सुनिश्चित किया कि हर दिन निश्चित समय पर फरियादियों से मिलें तथा उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष सुनें और शीघ्र समाधान की पहल करें। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज सुनना और न्याय दिलाना प्राथमिक दायित्व है।स्थानीय महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति को प्राथमिकता दी। महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम, सुरक्षा गश्त, शिकायत निस्तारण पर विशेष जोर डाला।
वर्तमान समय की नकारात्मक प्रवृत्तियों को देखते हुए श्री राय ने साइबर अपराध रोकने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाई और साइबर सेल के निर्माण में स्थानीय संसाधन एवं अधिकारियों के साथ मिलकर सहयोग किया। उनके कार्यकाल के दौरान जिले थाने क्षेत्र में त्योहारों को सुरक्षित एवं शुभ वातावरण में मनाया गया। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल, समय पूर्व गश्त एवं सतर्कता के कारण कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और आम नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान लोगों ने अपने अनुभव और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि थाना प्रभारी ने सिर्फ कानून नहीं, भरोसा भी दिया। उनका व्यवहार इतना स्नेहिल था कि फरियाद लेकर आने वाले लोग आत्मविश्वास के साथ लौटते थे। समारोह के अंत में लोगों ने थानाध्यक्ष को शॉल, फूलमाला तथा सम्मान पत्र देकर भावुक विदाई दी तो थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने भावुक होकर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल है।
आप सभी का प्यार, दुलार और स्नेह के लिए सदा आभारी रहूंगा। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, चेयरमैन वसीम अहमद, मन्नान अहमद, कुसुम सिंह एडवोकेट, मो. अजमद, सभासद मोनू, अमान महताब, पीके सिंह, कृपाशंकर राजभर आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नाले में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

नाले में मिला युवक का शव, फैली सनसनी # हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर। गुलाम साबिर तहलका 24x7      ...

More Articles Like This