30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

अश्लील वीडियो बना नेता से ऐंठना चाहते थे 10 लाख, नेपाली महिला समेत दो गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बना नेता से ऐंठना चाहते थे 10 लाख, नेपाली महिला समेत दो गिरफ्तार

नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
                   सहमति संबंधों में रह रहे व्यक्ति व नेपाली महिला ने एक प्रतिष्ठित पार्टी के नेताजी की अश्लील वीडियो बना ली जब नेताजी मसाज पार्लर गए थे। वह नेता से 10 लाख रुपये ऐंठने लगे। पैसे नहीं देने की एवज में वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नेता की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
इन्होंने नेता की अश्लील वीडियो बनाई थी। आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी सपना केशी (45) और मजनूं का टीला निवासी सिधी भगत श्रेष्ठ उर्फ विष्णु वर्मा (55) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से अश्लील वीडियो व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों को ठग चुके हैं।

# लॉकडाउन में बेरोजगार हो गए थे दोनों

आरोपी महिला की नेता से मसाज पार्लर में मुलाकात हुई थी। मूल रूप से महिला सपना मॉडल टाउन स्थित मसाज पार्लर में काम करती थी। उसके पति की वर्ष 2013 में मौत हो गई थी। कुछ समय बाद सपना की सिधी भगत श्रेष्ठ से मुलाकात हुई। सिधी अवंतिका में खाने-पीने वाली वैन चलाता था।  लॉकडाउन में दोनों बेरोजगार हो गए। ऐसे में उन्होंने पैसे ऐंठने की साजिश रची। उन्होंने एक एप्प के जरिये नेता की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद सिधी नेता से 10 लाख रुपये ऐंठने के लिए धमकी भरे फोन करने लगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37010553
Total Visitors
437
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रामकथा जीवन जीने की कला सिखाती है

रामकथा जीवन जीने की कला सिखाती है खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 नगर के गोलाबाजार...

More Articles Like This