29.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

अ. भा. प्रधान संगठन सुइथाकलां के राजेन्द्र निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

अ. भा. प्रधान संगठन सुइथाकलां के राजेन्द्र निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               विकासखंड अंतर्गत पिपरौल ग्राम पंचायत के प्रधान राजेन्द्र प्रसाद यादव अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सुइथाकलां ब्लॉक के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किये गए। वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रायसाहब यादव की संस्तुति पर ब्लॉक सभागार में अधिकतम प्रधानों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से काफी गहमागहमी भरे माहौल में ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन प्रमाण पत्र जारी किया गया।नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी ग्राम प्रधानों के प्रेम, विश्वास तथा स्नेह के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि सभी प्रधान बंधुओं के अधिकारों तथा हित की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहूंगा और कंधे से कंधा तथा कदम से कदम मिलाकर हर सुख दुख में भागीदार रहूंगा। उनके ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानों में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष ने मनोनीत अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई है कि वह प्रधानों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हमेशा खड़े रहेंगे और संगठन की नीतियों पर खरा उतरेंगे।इस अवसर पर खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष रामसुंदर व प्रभारी रमाशंकर यादव (झूरी) सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37021886
Total Visitors
378
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This