24.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

आखिर इत्र कारोबारी/सपा एमएलसी पम्पी जैन के ठिकानों पर भी पड़ा छापा

आखिर इत्र कारोबारी/सपा एमएलसी पम्पी जैन के ठिकानों पर भी पड़ा छापा

# “तहलका 24×7” ने 25 दिसंबर को ही खबर चलाई थी कि पम्पी जैन ही थे निशाने पर

# मुंबई/गुजरात सहित 4 राज्यों के 8 शहरों में 25 ठिकानों पर भी छापे की कार्रवाई

# अखिलेश यादव ने किया था “समाजवादी इत्र” लॉन्च

लखनऊ/कन्नौज/मुंबई।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                कानपुर एवं कन्नौज में इत्र व्यापारी पीयूष जैन के यहां डीजीजीआई के छापे एवं करोड़ों की नगदी वह सोने की बरामदगी की खबर अभी सुर्खियों में ही बनी हुई थी कि आज तड़के डीजीजीआई/आयकर विभाग की मुबंई एवं लखनऊ की टीमों ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं इत्र व्यवसाई पुष्पराज “पम्पी जैन” तथा एक अन्य इत्र व्यापारी मोहम्मद अयूब, मोहम्मद याकूब के यहां छापे की कार्रवाई शुरू की। खबर है कि पम्पी जैन के मुबंई तथा गुजरात स्थित आफिसों पर भी छापे डाले गए हैं। कन्नौज में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की नेम प्लेट वाली गाड़ियों से लखनऊ से पहुंचे अधिकारी तलाशी/जांच पड़ताल में लगे हुए हैं।
                              “तहलका 24×7” पर 25 दिसंबर को चली खबर
यहां बताते चलें कि “तहलका 24×7” ने 25 दिसंबर को ही खबर चलाई थी कि पीयूष जैन के यहां छापे के पीछे का निशाना पम्पी जैन हैं। आज ही सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज पहुंच रहे हैं और दोपहर बाद उनकी वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस भी पहले से प्रस्तावित है। कहा जा रहा है कि पुष्पराज पम्पी जैन के 4 राज्यों के 8 शहरों में एक साथ छापे की कार्यवाही चल रही है। कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडई व छिपट्टी स्थित घर व कारखाने में छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग ने आज सुबह सपा एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के कन्नौज, कानपुर और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इत्र कारोबारी पम्पी जैन के “समाजवादी इत्र” को अखिलेश यादव ने 9 नवंबर को लांच किया था। बताया जा रहा है कि उनके घर, दफ्तर समेत 25 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी जारी है, उनके घर से आयकर के हाथ क्या लगा है, इसकी जानकारी आनी बाकी है।
                                                    इत्र कारोबारी मलिक मियां के यहां भी छापा
पुष्पराज जैन पम्पी का नाम तब चर्चा में आया था, जब इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा का असली निशाना पुष्पराज जैन पम्पी थे। लेकिन, भाजपा ने अपने ही पीयूष जैन के यहां छापा डलवा दिया। बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आयकर विभाग गलती से पीयूष जैन के यहां रेड डालने चला गया, जबकि आयकर अधिकारियों को पुष्पराज जैन पम्पी के यहां रेड डालनी थी। पड़ोसियों के मुताबिक, पुष्पराज घर में ही हैं।
डीजीजीआई/आयकर टीम ने जिस घर पर रेड डाली है, यहां उनका भाई अतुल जैन अपनी फैमिली के साथ रहता है। पम्पी की फैमिली मुंबई में रहती है। इनकी कोई संतान नहीं है। कन्नौज में पम्पी के दो घर हैं। बता दें, पीयूष जैन का घर भी इसी छिपट्‌टी मोहल्ले में है, जो पम्पी के घर से महज 100 मीटर दूर है। पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। यूपी के नोएडा और अंबेडकर नगर में भी 30 से ज्यादा जगहों पर रेड जारी है। सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कन्नौज के दौरे पर जाएंगे। उन्हें यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है।

# 12 देशों में है पुष्पराज पम्पी जैन का कारोबार…

बताया जा रहा है कि सपा एमएलसी पुष्पराज पम्पी जैन का 12 देशों में इत्र का कारोबार फैला हुआ है और 47 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। पम्पी जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से सपा एमएलसी चुना गया था। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहमालिक हैं। उनके पिता सेवालाल जैन ने 1950 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। 2016 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कन्नौज के कॉलेज में ही 12वीं तक पढ़ाई की है।

# पम्पी जैन की हाथरस फैक्ट्री में भी छापा…

उधर, हाथरस के हसायन कस्बे के सिकतरा रोड पर संचालित इत्र फैक्ट्री में छापा मारा है। इस फैक्ट्री के मालिक पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन हैं। फैक्ट्री के अंदर कई टीमें लगी है। इस छापे के बाद कस्बे के बाकी इत्र कारोबारियों में खलबली मची है। फैक्ट्री के आसपास किसी को नहीं आने दिया जा रहा है। छापे मे कानपुर ओर आगरा नंबर की दो गाड़ी शामिल हैं। यह फैक्ट्री कई वर्षों से बंद थी।

# मुंबई से मिले इनपुट के आधार पर पड़े छापे…

मिली जानकारी के अनुसार सपा एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्‍पराज जैन पंपी के ठिकानों पर छापे, मुंबई से मिले इनपुट के आधार पर पड़े हैं। बादशाह ट्रांसपोर्ट कंपनी से आयकर विभाग को टैक्स चोरी का सुराग मिला था। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी कानपुर और मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में फैली हुई है। कानपुर में सपा एमएलसी पंपी जैन के स्वरूप नगर और सिविल लाइंस और ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई ठिकानों पर छापों की सूचना है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37077134
Total Visitors
566
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This