आजमगढ़ : अनवार पब्लिक स्कूल में सानिया खानम ने किया टॉप
# विद्यालय प्रबंधक ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी बधाई
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव स्थित अनवार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सोहराब सिद्दीकी ने बताया कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल के परिणाम में विद्यालय के सभी 170 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में सानिया खानम ने 95 फीसदी अंक अर्जित कर टॉप किया है। विद्यालय प्रबंधन एंव समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।








