23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

आजमगढ़ : खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, दस लोग घायल

आजमगढ़ : खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, दस लोग घायल

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में खाना बनाते समय एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। सिलेंडर फटने से आस-पास के कई घर प्रभावित हुए हैं। मौके पर सीओ सदर भी पहुंच राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने गांव निवासी लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गैस पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से लालमन व शहबाज के घर की छत गिर गई। इस घटना में करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। गांव के लोगों ने आनन-फानन घायलों को रानी की सराय सीएचसी पर ले गए जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में मैसर (45) पुत्र आतुर, फुजैल (23) पुत्र खुर्शेद, नाना (22) पुत्री लालमन, सैफ (16) पुत्र बेचू, फिरदोशी (10) पुत्र इंसाद, रुगदी (40) पत्नी लालमन, सहबाज (22) पुत्र खर्शेद, सना (10) पुत्री कैसर, मुल्ला (17) पुत्र समीम, अंसार (30) पुत्र घिलई, लालमन (55) पुत्र हदीश हैं। वहीं गांव के दिलीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी राहत कार्य में जुटी रही। सूचना मिलते ही पहुंचे सीओ सदर भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। साथ ही घायलों की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37078447
Total Visitors
364
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This