30.1 C
Delhi
Sunday, October 5, 2025

आजमगढ़ : घाघरा नदी ने मचाई तबाही, टेकन बांध टूटने से करीब 100 घरों में घुसा पानी 

आजमगढ़ : घाघरा नदी ने मचाई तबाही, टेकन बांध टूटने से करीब 100 घरों में घुसा पानी 

लाटघाट। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
          सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी ने तबाही मचा दी है। ऐसे में रविवार की भोर में टेकन बांध टूट गया। जिसके चलते दो गांव टेकनपुर और सहसपुरा के करीब 100 घरों की आबादी में पानी घुस गया। ग्रामीणों और विभागीय लोगों को मशक्कत के बाद कटान स्थल बंद करने में सफलता मिली।
घाघरा के बढ़े जलस्तर से महुला गढ़वल बांध पर दबाव बना हुआ है। जिससे बचाने के लिए बाढ़ खंड और जिला प्रशासन जोर लगा रहा है। लेकिन रिंग बांध की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है। जिसका परिणाम है शनिवार की भोर में जहां दाम महुला में कैंची बांध कट गया जिससे तीन गांव डूबे गए। वहीं रविवार की भोर में टेकनपुर रिंग बांध कट गया और दो गांव बाढ़ के पानी में डूब गए। गहरी नींद सोए लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब घरों में पानी भर गया। लोग शोर मचाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
गांवों के लगभग 100 घर पानी में डूब गए। लोग सामानों को पानी से निकालकर छत पर ले गए। वहीं पर परिवार के साथ डेरा जमाया। जिनके पास छत नहीं थी वह सामान लेकर बंधे पर पहुंचे। कटान से टेकनपुर, सहसपुर, कांखभार, जोकहरा, बनकटिया, दाम महुला, महुला, सोहराभार मुंजाल, सुरैना, पिपरही, छपिया, बिपनपुर आदि गांवों की सैकड़ों एकड़ धान खेती प्रभावित हो रही है।
उधर, कटे बंधे को बांधने के लिए ग्रामीण जुट गए। पेड़ों को काटकर और बोरियों में बालू को भरकर कटी जगह पर डाला जाने लगा। लेकिन पानी के तेज बहाव में बालू की बोरियां बह जा रही थी। जानकारी होते ही बाढ़ खंड केे अवर अभियंता संकटा प्रसाद यादव, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, एसओ रौनापार भी मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने कटान को बंद करने में सफलता पाई।
वहीं एडीएम आजाद भगत सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया, सीओ सगड़ी भी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम दीपक कुमार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार बोट लेकर रेस्क्यू करने में लगी हुई है। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, एसडीएम आजाद भगत सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया, एसओ रौनापार कौशल कुमार पाठक ने दबाव बनाकर धंस रहे घर से 10 से 15 लोगों को बाहर निकलवाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This