27.8 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

आजमगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार भतीजे की दर्दनाक मौत, चाचा गम्भीर रूप से घायल

आजमगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार भतीजे की दर्दनाक मौत, चाचा गम्भीर रूप से घायल

फूलपुर।
अकलैन खान
तहलका 24×7
              स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलारमऊ बाजार में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि चाचा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने गम्भीर रूप से घायल को शाहगंज निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं आक्रोशित लोगों भतीजे का शव लखनऊ- बलिया रोड पर रखकर जाम कर दिया। सर्किल की पुलिस जाम खुलवाने व शव को अपने कब्जे में लेने की जद्दोजहद करती रही।
फूलपुर कोतवाली के खानपुर बिलारम‌ऊ निवासी अर्जून यादव उर्फ छोटू 18 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल यादव अपने चाचा हरिराम यादव पुत्र राम लखन यादव के साथ अलग-अलग साइकिल से शाहगंज आ रहा था। चाचा अपनी साइकिल से सब्जी बेचने शाहगंज मंडी जा रहे थे।लखनऊ- बलिया रोड पर स्थित बिलारमऊ बाजार में आज़मगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से चाचा और भतीजा को रौद दिया।

जिसमें भतीजा अर्जून यादव उर्फ छोटू 18 पुत्र कन्हैया लाल यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।वहीं चाचा हरिराम यादव पुत्र राम लखन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाजार वासियों ने तत्काल गम्भीर रूप से घायल को शाहगंज निजी अस्पताल को भर्ती कराया गया। गम्भीर रूप से घायल चाचा अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है। मृतक अर्जुन की मौत की खबर सुनकर परिजन बिलारमऊ बाजार में आ गए। आक्रोशित लोगों ने बिलारमऊ बाजार में शव को सड़क पर रखकर लखनऊ- बलिया राजमार्ग को जाम कर दिया।
जाम की खबर सुनकर उप जिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार एवं फूलपुर कोतवाली प्रभारी अभिषेक अवस्थी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।उप जिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार सिंह ने जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। मृतक अर्जुन बीए का छात्र था। दो भाइयों में वह छोटा था। भाई आनन्द माता आशा और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012275
Total Visitors
433
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This