36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

आजमगढ़ : दो बच्चियों की मां को घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक

आजमगढ़ : दो बच्चियों की मां को घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                रानी की सराय थाने में बृहस्पतिवार को तीन तलाक का एक मुकदमा पंजीकृत किया गया। तहरीर में पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने व पति पर फोन कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी मास्टर अबुल वफा ने अपनी पुत्री सिद्दिका बानो का निकाह पांच साल पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले तनवीर के साथ किया था। निकाह में पांच लाख नगद के अलावा लगभग इतनी ही कीमत के सामान बतौर उपहार दिए गए थे।

पीड़िता सिद्दिका के अनुसार निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास इशरत जहां, ससुर रिजवान, ननद मरियम व पति के मामा आतिफ अक्सर ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वह दो पुत्रियों की मां है। इसमें एक बच्ची दो साल व एक अभी एक माह की है। पीड़िता ने बताया कि तीन सितंबर को उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकला दिया। वह अपने मायके में बच्चियों के साथ रह रही है। इस बीच बुधवार को पति ने उसे फोन कर तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36789786
Total Visitors
410
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This