27.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

आजमगढ़ पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़ पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                      सामाजिक परिवर्तन यात्रा पर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शनिवार की शाम जनपद की सीमा में प्रवेश कर गए। जिले में प्रसपा मुखिया के पहुंचते ही जगह-जगह समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित दामोदर कुंज पहुंचे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पश्चात रविवार को जगह-जगह उनका स्वागत होगा और अतरौलिया में वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
शिवपाल यादव के सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के जिले की सीमा में पहुंचते ही सठियांव बाजार में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा सत्ता परिवर्तन व देश प्रदेश में भाईचारे की नीति पर चलने का संदेश देती है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न से जनता अब उब चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करेगी और प्रदेश में बदलाव होगा। प्रसपा प्रदेश की अगली सरकार में अहम भूमिका में होगी। इस अवसर पर पर प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू, ओमप्रकाश यादव, देवनाथ यादव, प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव, मौलाना अजमल, आनंद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद शाहगढ़ बाजार, नरौली तिराहे पर भी प्रसपा मुखिया का स्वागत किया गया। प्रसपा मुखिया रेलवे स्टेशन स्थित दामोदर कुंज में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को जिले से रथयात्रा वापस आगे बढ़ेगी। बवाली मोड़, करतालपुर, भंवरनाथ, कप्तानगंज, कौड़िया व बूढ़नपुर में प्रसपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। अतरौलिया पहुंचने पर जनसभा होगी और इसके बाद प्रसपा मुखिया अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37035751
Total Visitors
365
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This