34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

आजमगढ़ : प्रदेश की भाजपा सरकार में असुरक्षित हैं महिलाएं- जूही सिंह

आजमगढ़ : प्रदेश की भाजपा सरकार में असुरक्षित हैं महिलाएं- जूही सिंह

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                       प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं महिला उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर हैं। अपराधी सत्ता के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं उक्त बातें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने नेहरू हाल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर ही प्रदेश का भला हो सकता है। महंगाई से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। नौकरी के नाम पर होने वाली परीक्षा के पहले ही सत्ता के इशारे पर पेपर लीक कराया जा रहा है, ताकि नौकरी न देनी पड़े। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति जर्जर है। उन्होंने कहा कि आज विकास कार्य ठप है। प्रदेश में एक भी सड़क, विद्युत सब स्टेशन, अस्पताल का निर्माण भाजपा सरकार में नहीं हुआ। पिछली अखिलेश यादव की सरकार में जो कार्य हुए उन्हीं का फीता काटा जा रहा है।
स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अभिषेक राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, नपं चेयरमैन प्रेमा यादव आदि थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37050551
Total Visitors
477
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार वाराणसी।  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This