32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

आजमगढ़ : बुजुर्ग पिता की नशेड़ी बेटे ने किया धारदार हथियार से हत्या 

आजमगढ़ : बुजुर्ग पिता की नशेड़ी बेटे ने किया धारदार हथियार से हत्या 

निजामाबाद।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
             थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर खालसा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मामूली बात पर इस वारदात को बुजुर्ग के बेटे ने ही अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव निवासी मुरली (70) से उनके बेटे धर्मेंद्र (25) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते पिता-पुत्र में मारपीट होने लगी। इसी बीच धर्मेंद्र ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वो जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र नशे की हालत में था। जिसने अपने ही पिता को मार दिया। गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092289
Total Visitors
557
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This