39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

आजमगढ़ : बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान ढहा, बाल-बाल बचे मजदूर और लोग

आजमगढ़ : बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान ढहा, बाल-बाल बचे मजदूर और लोग

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                मेंहनगर कस्बा के वार्ड संख्या तीन संत कबीर नगर में बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। इसी दौरान बगल में स्थित दो मंजिला मकान ढह गया। सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन मकान ढहने से मकान स्वामी का काफी नुकसान हो गया है। पल्हना मार्ग पर अहियाई गांव निवासी प्रभात दुबे पुत्र स्व. विरेंद्र दो मंजिला मकान बना कर उसमें भवन निर्माण सामग्री की दुकान खोल रखी है। इस मकान के पीछे खाली पड़ी जमीन को कुछ माह पूर्व सुरेंद्र सिंह निवासी करौती ने बैनामा कराया था। जिस पर दो दिनों से बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था।

शनिवार की सुबह अचानक बेसमेंट की खुदाई के चलते प्रभात दुबे का दो मंजिला मकान टेड़ा होने लगा।जिस पर तहसील व पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।तहसीलदार मेंहनगर तत्काल मौके पर पहुंच गए और टेड़ा हो रहे प्रभात के मकान में मौजूद लोगों के साथ ही अगल-बगल के मकानों में रहने वालों को भी समय रहते बाहर निकलवा लिया। इसके बाद मकान भरभरा कर गिर गया। सतर्कता के इस घटना में कोई हताहत को नहीं हुआ लेकिन प्रभात दुबे का काफी नुकसान हो गया है। नुकसान की भरपाई को लेकर सुरेंद्र सिंह व प्रभात दुबे में देर शाम तक वार्ता चलती रही। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37095337
Total Visitors
507
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बोलेरो की टक्‍कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

बोलेरो की टक्‍कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल बलिया।  तहलका 24x7                बैरिया...

More Articles Like This