31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

आजमगढ़ : बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली बिल का 13 करोड़ बकाया

आजमगढ़ : बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली बिल का 13 करोड़ बकाया

# पीडब्लूडी पर एक करोड़, महिला अस्पताल पर 40 लाख व सीएचसी पल्हनी पर 30 लाख का है बकाया

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 आम उपभोक्ताओं से बिजली विभाग बकाया होने पर लाइन काट देने की कार्यवाही करता है लेकिन सरकारी विभागों के साथ ऐसा नहीं है। यही कारण है कि बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली विभाग का वर्तमान में 13 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार की नोटिस के बाद भी विभाग बकाया जमा नहीं कर रहा है। कई विभागों ने नोटिस के बाद बकाया जमा भी कर दिया है लेकिन अभी चार छह की संख्या में विभागों पर बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग परेशान है और बिजली कनेक्शन काटने की योजना बना रहा है।
एक्सईएन वितरण खंड प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग पर सर्वाधिक 13 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा पीडब्लूडी पर एक करोड़, महिला अस्पताल पर 40 लाख व सीएचसी पल्हनी पर 30 लाख का बकाया है। सभी बकायेदारों को लगातार नोटिस व बिल उपलब्ध करायी जा रही है। इसके बाद भी उक्त चारों विभाग द्वारा अब तक बकाया नहीं जमा किया गया है। सिंचाई विभाग पर भी 27 लाख का बकाया था, जिसे मंगलवार को जमा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली को लेकर शक्ति भवन से लगातार दिशा निर्देश जारी हो रहे है। जल्द बकाया न जमा करने पर इन बकायेदार विभागों की भी बत्ती गुल की जा सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098489
Total Visitors
834
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This