35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

आजमगढ़ : भूमि विवाद में चाचा की गला दबाकर हत्या, दो भतीजे गिरफ्तार

आजमगढ़ : भूमि विवाद में चाचा की गला दबाकर हत्या, दो भतीजे गिरफ्तार

आजमगढ़।
तहलका 24×7
                तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली खालसा गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर घर के बाहर सो रहे चाचा की भतीजों ने गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर भतीजों को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया।

भिलौली खालसा गांव निवासी अंतराम यादव (36) दिल्ली में इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। लॉकलाउन के दौरान पिता की मौत होने पर वह घर आया था। पिता की मौत के बाद भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अंतराम घर के बरामदे में सोया था। उसके भाई मेवा लाल के पुत्रों अमरजीत व इंद्रजीत ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। एसओ शत्रुघ्न प्रसाद सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतराम चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अमरजीत व इंद्रजीत को पुलिस ने उनके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमों में मेवा लाल व उसकी पत्नी मनदेई भी नामजद हैं दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799322
Total Visitors
687
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This