25.1 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

आजमगढ़ : महिला सिपाही को पति और देवर से जान का खतरा

आजमगढ़ : महिला सिपाही को पति और देवर से जान का खतरा

# थाने में तहरीर देकर महिला सिपाही ने लगाई सुरक्षा की गुहार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               भदोही जिले में तैनात महिला सिपाही ने अपने पति और देवर से जान का खतरा बताया है। भाई के माध्यम से उसने आजमगढ़ के अहरौला थाने में पति व देवर के खिलाफ तहरीर दी है। कुछ दिनों पूर्व महिला आरक्षी के पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्रक भेज था। तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला सिपाही का विवाह अहरौला क्षेत्र के रहने वाले प्रवेश यादव से हुई थी।शादी के बाद उसने पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी पद पर तैनाती पाई और वर्तमान में वह भदोही जिले में तैनात है।

कुछ दिनों पूर्व प्रवेश ने अपने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा था। वहीं मंगलवार को महिला आरक्षी के भाई ने अहरौला थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति प्रवेश यादव व देवर प्रमोद यादव से जान का खतरा है। तहरीर में उसने बताया कि शादी के एक साल बाद उसकी बहन को पुलिस में नौकरी मिली तो ससुराल वाले उस पर नौकरी छोड़ देने का दबाव बनाने लगे। ऐसा करने से बहन ने जब इनकार कर दिया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और दहेज की मांग की जाने लगी। थाने पर दी तहरीर में भाई ने बहन व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012849
Total Visitors
183
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This