35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

आजमगढ़ : मार्निंग वॉक पर गए दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचला

आजमगढ़ : मार्निंग वॉक पर गए दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचला

# एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत गंभीर

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
             शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में जहां एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल जौनपुर जिले के रहने वाले हैं।

आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव निवासी कौशल (20) पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा और आदित्य विश्वकर्मा (22) पुत्र लक्ष्मी विश्वकर्मा शुक्रवार तड़के मार्निंग वॉक पर निकले थे। टहलते हुए दोनों बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक की चपेट में आने से कौशल विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल आदित्य को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा जबकि मृतक कौशल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक और घायल के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36802023
Total Visitors
708
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This