आजमगढ़ : युवती का अपहरण कर 20 लाख रुपये फिरौती मांगने की तैयारी में थे बदमाश
# अपहृत युवती ने मौका पा कर अपहरणकर्ताओं के मोबाइल से परिजनों को किया सूचित
सरायमीर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
महाजनी टोला में भतीजे के जन्मदिन का बुलावा देने जा रही बीस वर्षीय युवती को पांच युवकों ने मंगलवार को अगवा कर लिया। बुधवार की सुबह युवती ने अपहरणकर्ता के ही मोबाइल से परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने उसे मुक्त कराया। घटना आक्रोशित लोगों ने सरायमीर कस्बे की दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया। इसको देखते हुए कस्बे में पुलिस की तैनाती कर दी गई।










