29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

आजमगढ़ : सड़क किनारे गिरा रहे नगर से निकाला कूड़ा, दुर्गंध से बुरा हाल

आजमगढ़ : सड़क किनारे गिरा रहे नगर से निकाला कूड़ा, दुर्गंध से बुरा हाल

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
              नगर पंचायत निजामाबाद प्रशासन की लापरवाही से नगर के आस-पास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सड़क पर नगर पंचायत प्रशासन कूड़े का निस्तारण कर रहा है। बरसात के चलते सड़क की पटरियों व किनारों पर फेंके गए कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों का बुरा हाल है। नगर पंचायत प्रशासन के रवैये को लेकर लोग आक्रोशित है।नगर पंचायत निजामाबाद को शासन से डंपिंग ग्राउंड बनवाने के लिए धन आवंटित हो चुका है। इसके बाद भी नपं प्रशासन अब तक नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड स्थापित नहीं कर पाया है।

जिसके चलते प्रतिदिन नगर से निकलने वाले कूड़े को कभी सेंटरवा तो कभी रानी की सराय बाईपास के किनारे फेंका जाता है। वहीं निजामाबाद-फरिहां मार्ग पर तहसील मुख्यालय के पास भी सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा कूड़े का निस्तारण किया जाता है। जिससे नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात का मौसम होने के चलते सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा सड़ कर दुर्गंध पैदा कर रहा है। जिससे राहगीरों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।वहीं आस-पास स्थित आबादी में रहने वाले लोग खासे परेशान हो चुके है। लोगों का कहना है कि नपं की लापरवाही से कभी भी इन क्षेत्रों में संक्रामक रोग भी फैल सकता है।

स्थानीय निवासी रघुनाथ ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा है लेकिन नगर से निकलने वाले कूड़े को विभिन्न सड़कों के किनारे फेक रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से उक्त रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। पैसा मिलने के बाद भी डंपिंग ग्राउंड न बन पाना समझ से परे है। संत प्रसाद सोनी, स्थानीय निवासी ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा नगर के आस-पास की ग्रामीण आबादी के लोग भुगत रहे है। नगर के बाहर सड़क के पटरियों के किनारे नगर पंचायत प्रशासन जहां चाहता है वहां कूड़ा फेक देता है।
कई जगहों पर तो कूड़े का ढेर तक लग गया है। संजय गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी नगर में सफाई व्यवस्था को काफी अच्छी तरह से कर रहे है लेकिन नगर का कूड़ा नगर के बाहर सड़क किनारे फेक कर गंदगी फैला रहे है, जो उचित नहीं है। जिन मार्गो की पटरियों पर कूड़ा फेका जा रहा है। वहां की स्थिति काफी नारकीय हो गई है। त्रिभुवन प्रजापति, सभासद ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हाल है। नगर के बाहर सड़क किनारे कूड़ा फेके जाने से काफी परेशानी हो रही है।
आस-पास के मकानों में रहने वालों को तो काफी बुरा हाल है। नगर पंचायत प्रशासन को जल्द डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, प्रहलाद पांडेय, ईओ नगर पंचायत निजामाबाद ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन डंपिंग ग्राउंड बनाने की कवायद में जुटा हुआहै। बहुत जल्द नगर पंचायत का डंपिंग ग्राउंड बन जाएगा। जिसके बाद नगर से निकलने वाले कूड़े को डंपिंग ग्राउंड पर ही फेका जाएगा। डंपिंग ग्राउंड के न होने से सड़क किनारे कूड़ा फेकना पड़ रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046304
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This