25.1 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

आजमगढ़ : सपा नेता रमाकांत यादव का नया समाजवाद !

आजमगढ़ : सपा नेता रमाकांत यादव का नया समाजवाद !

# भाजपा विधायक बेटे ने समर्थकों संग मचाया तांडव, सपा प्रत्याशी का फोड़ा सिर

आजमगढ़।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
            जिले के पवई ब्लॉक पर भाजपाईयों ने जमकर तांडव मचाया। गुरुवार की अपराह्न दो बजे तक सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं दाखिल करने दिया। इतना ही नहीं भाजपा विधायक अरूणकांत यादव ने स्वयं लाठी से सपा प्रत्याशी ओंकार यादव पर हमला कर दिया जिससे उनका सिर फट गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर उपद्रवियों को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया लेकिन प्रस्तावक डर कर भाग जाने से दो बजे तक सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो सका था।
पवई ब्लॉक प्रमुख पद पर पूर्व बीजेपी सांसद व वर्तमान सपा नेता रमाकांत यादव ने अपने छोटे पुत्र वरूणकांत यादव को भाजपा से प्रत्याशी टिकट दिलवाया। सुबह 11 बजे वे ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और अपना दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा विधायक अरूणकांत यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लॉक से 100 मीटर की दूरी पर बैठ गए। भाजपाईयों की पूरी योजना थी कि सपा प्रत्याशी ओंकार यादव को नामांकन न करने दिया जाए। ओंकार के साथ पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव भी मौके पर मौजूद थे लेकिन भाजपाईयों के उग्र तेवर को देखते हुए नामांकन करने ब्लॉक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एसडीएम रावेंद्र सिंह के पहुंचने पर सपा प्रत्याशी, प्रस्तावक समेत पांच लोगों को अपनी सुरक्षा में ले जाकर एक सेट नामांकन कराया जो देर शाम वैध पाया गया।
देखना होगा कि एक तरफ उनका बेटा वरूण कांत यादव पवई से भाजपा के टिकट पर ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रहा है। अगर रमाकांत यादव बेटे के साथ खड़े होते हैं तो पार्टी के साथ भीतरघात होता होगा और बेेटे का साथ नहीं दिया तो परिवार में कलह बढ़ेगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रमाकांत का नया समाजवाद क्या होगा?

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012790
Total Visitors
192
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This