30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

आजमगढ़ : साइबर थाना पुलिस ने वापस कराए खाते से गायब 3.64 लाख रुपये

आजमगढ़ : साइबर थाना पुलिस ने वापस कराए खाते से गायब 3.64 लाख रुपये

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  शहर कोतवाली के करतालपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने सिम नंबर पोर्ट करा कर 3.64 लाख रुपये पार कर दिया था। इस बाबत पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना रानी की सराय में तहरीर दिया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उक्त पैसे को गेटवे के नोडल से संपर्क कर फ्रीज करा दिया था और शनिवार को उक्त धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करतालपुर निवासी संजीव कुमार विश्वकर्मा ने साइबर क्राइम थाना पर दी तहरीर में बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। बैंक खाते से जुड़े उसके मोबाइल नंबर को साइबर अपराधियों ने पोर्ट करा लिया। इसके बाद खाते से 3.64 लाख रुपये निकाल लिए। तहरीर मिलते ही साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजेश यादव हरकत में आ गए और मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर बैंक खाते से निकाले गए पैसों को फ्रीज करवा दिया। शनिवार को पीड़ित के खाते में पूरा पैसा वापस करा दिया गया। साइबर क्राइम थाना के त्वरित कवायद से पैसा वापस मिलने पर संजीव विश्वकर्मा ने राहत की सांस ली है और साइबर थाना पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37010979
Total Visitors
451
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This