25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

आजमगढ़ : सुबह से हो जा रही है शाम, किसानों को नहीं मिल पा रहा डाई-यूरिया

आजमगढ़ : सुबह से हो जा रही है शाम, किसानों को नहीं मिल पा रहा डाई-यूरिया

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                    निजामाबाद क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड और क्रय विक्रय समिति लिमिटेड दोनों समितियों पर खाद और बीज की भारी किल्लत का मामला सामने आया है। शनिवार को दोनों समिति ने मिलकर 300-300 बोरी किसानों को वितरण कर दिया जा रहा है। जैसे ही यूरिया डाई खत्म होने की जानकारी किसानों को हुई तो वे भड़क गए और उनके सब्र का बांध टूट गया।
किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान नाराज किसानों ने सरकार को घोषणा पत्र तक का भी याद दिलाया। किसान चंद्रपति यादव ने बताया कि लगभग 700 से 800 किसान निजामाबाद सोसाइटी पर हर दिन पहुंच रहा है लेकिन सही तरीके से वितरण नहीं कराया जा रहा है। वहीं अखिलेश यादव, अमित मौर्या ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद, यूरिया न होने के कारण किसानों के सामने बहुत समस्याए हो गई है। गेहूं, चना, मटर की बुआई का समय है लेकिन खाद और बीज उपलब्ध न होने किसान परेशान हैं। किसानों की नाराजगी देख देर रात तक समिति पर यूरिया और डाई का वितरण कराया गया। दोनों समितियों के सचिव द्वारा बताया गया कि जितनी खाद हम लोगों को मिली है वितरण करने के लिए सभी खाद हम लोग किसानों को वितरित कर दे रहे है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045175
Total Visitors
497
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This