19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

आजमगढ़ : 15 जुलाई को आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाबत सपाईयों ने बनाई रणनीति

आजमगढ़ : 15 जुलाई को आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाबत सपाईयों ने बनाई रणनीति

फूलपुर।
अकलैन खान
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत रणबहादुर महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद आज़मी की अध्यता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जुलाई को विभिन्न मुद्दों को लेकर फूलपुर तहसील मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।

पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में धांधली के अलावा भ्रष्टाचार पर रोक, किसानों को राहत व दलितों पर अत्याचार रोकने व ओबीसी आरक्षण में कटौती की मांग जैसे मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी।पार्टी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
इसमें बढ़ती मंहगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे संगठित अपराध को अविलम्ब बंद करने के अलावा किसानों को लाभकारी मूल्य देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारन्टी, गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रूपए का बकाया भुगतान करने, किसान विरोधी कृषि कानूनों की तत्काल वापसी, डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस, बीज, कीटनाशक दवाओं की मंहगाई पर रोक तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की भी मांग की जाएगी। इस मौके पर मो जाहिदा, ओमकार यादव, बृजेश यादव, रमेश यादव, जन्मेजय यादव, रविन्द्र यादव, सुभाष राम, दिलीप यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, निकेलाल गुप्ता, धर्मकांत यादव, संजय यादव, सूबेदार यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This