24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

आजादी के 75वें साल की शुरूआत, वीरों के नमन के साथ…

आजादी के 75वें साल की शुरूआत, वीरों के नमन के साथ…

# राष्ट्रध्वज की आरती कर लिया गया भविष्य के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                गर्व, उत्साह, उल्लास और स्वाभिमान के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चंद्रिका मंदिर सदर बाजार कैट वाराणसी पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया। आजाद भारत के इन 75 सालों के लिए हमारे वीर योद्धाओं द्वारा किए गए कड़े संघर्ष, कुर्बानियां और बलिदानों को याद कर उन्हें नमन किया गया। सक्षम, आत्मनिर्भर और समरस भारत के शुभ संकल्पों हेतु भारत की आन- बान और शान तिरंगे की आरती उतारी गई।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत सबने मिलकर गाया। “हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा बहती है” के गगनभेदी उद्घोष के साथ गंदगी मुक्त गंगा का संकल्प लिया गया। जिला संयोजक प्रमोद बेनवंशी ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के साथ ही भारत ने एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। स्वतंत्रता के 75 वर्ष की हमारी गौरवशाली यात्रा यह उम्मीद जगाती है कि आने वाले समय में हम और अधिक तेज गति से आगे बढ़ेंगे। हम उन सपनों को भी साकार करेंगे जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने भी देखे और हमारी आज की पीढ़ी भी देख रही है।
स्वाधीनता के लक्ष्य को भी हमें स्मरण में रखना होगा। आयोजन में प्रमुख रूप से काशी प्रांत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेश्वर चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी राम शास्त्री, महानगर अध्यक्ष विक्रम सहगल, जिला उपाध्यक्ष श्यामा सुंदर, कार्यकारिणी सदस्य आशीष आनंद, महंत मंगला प्रसाद पांडे, कार्यकारिणी सदस्य सोनू गुप्ता, डॉक्टर रोहित, प्रवीण पाण्डेय, जितेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय व्यवसाय विकास महासभा जिला जनपद वाराणसी जिला संयोजक प्रमोद बेनवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090698
Total Visitors
472
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This