आम आदमी पार्टी के मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
पंजाब।
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी सरकार के एक मंत्री का एक वीडियो वायरल होने से राज्य की सियासत में नया तूफान खड़ा हो गया है। वीडियो मंत्री बलकार सिंह का बताया जा रहा है। हालांकि तहलका 24×7 न्यूज उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता।

कथित तौर पर वायरल वीडियो में भगवंत मान सरकार में संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि एक 21 वर्षीय युवती उनके पास नौकरी मांगने के लिए गई थी, इसके बाद मंत्री ने उस लड़की से बाद में वीडियो कॉल करने के लिए कहा। इस कॉल के दौरान मंत्री ने उस लड़की को वस्त्र उतारने के लिए कहा और स्वयं भी अपने कपड़े उतारकर आपत्तिजनक हरकत करने लगे।

भाजपा ने भगवंत मान सरकार से आरोपी मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और युवती को न्याय दिलाने की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने के लिए कहा है।








