17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

इंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्रों का डीआरडीओ में चयन

इंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्रों का डीआरडीओ में चयन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्रों ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और तकनीकी कौशल के दम पर देश के प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में इंटर्नशिप के लिए चयनित होकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। इन छात्रों का चयन डीआरडीओ के देहरादून स्थित इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (IRDE) प्रकोष्ठ में आठ सप्ताह की ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण हेतु हुआ है।
चयनित छात्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र अंशु शुक्ला, उज्ज्वल द्विवेदी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र रोशन कुमार सिंह शामिल हैं। इस इंटर्नशिप के दौरान अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, रक्षा से जुड़ी परियोजनाओं पर प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे।छात्रों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, और इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This