32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

इसी माह होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

इसी माह होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

# विकास का केंद्र बनेगा आजमगढ़- योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ के आजमबांध पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र बनेगा। 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। बताया कि आजमगढ़ वासियों को जल्द ही मंदुरी हवाई अड्डे की सौगात मिलेगी। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को करीब 2:10 बजे आजमबांध में उतरा। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। करीब एक घंटे तक उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग अंतिम दौर में चल रहा है। इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। इससे यहां के लोगों का विकास होगा लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे और इंडस्ट्रियल पार्क भी स्थापित किए जाएंगे। 

# इशारों में पूर्व की सरकारों पर कसा तंज

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इशारों में पूर्व की सरकारों पर तंज कसा। कहा कि एक समय था जब आजमगढ़ के लोगों को अन्य प्रदेशों में रहने के लिए कमरे नहीं मिलते थे आज के दिन वह स्थितियां नहीं है। आने वाले दिनों में आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि जनपद वासियों की मांग भी बहुत जल्दी ही पूरी होगी। जिससे यहां के युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 13 नवंबर को गृह मंत्री द्वारा राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण भी बहुत जल्द किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092135
Total Visitors
562
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This