25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत तीन की मौत

उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत तीन की मौत

मुंबई। 
तहलका 24×7 
               महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। यह हादसा बावधन बुद्रुक गांव के पास हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगते ही बचाव कार्य के लिए मेडिकल टीम रवाना कर दी गई। मरने वालों में  दो पायलट एक इंजीनियर शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलिपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई। बताया जा रहा है इस इलाके में घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। पूरी घटना की जानकारी आधिकारिक जांच के बाद ही सामने आएगी। इससे पहले 24 अगस्त को पुणे में हेलिकॉप्टर हादसे की घटना हुई थी। जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हुए थे।
निजी कंपनी के इस हेलिकॉप्टर ने मुंबई के जुहू से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। हादसे का कारण मौसम और तकनीकी खराबी था।  दुर्घटना में हेलिकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में इसमें आग लग गई। इसको पायलट आनंद चला रहे थे। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरु किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This