28.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

उत्तराखंड : कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए संजय श्रीवास्तव

उत्तराखंड : कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए संजय श्रीवास्तव

देहरादून।
तहलका 24×7
                   75वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आईटीवी हिंदुस्तान के एडिटर इन चीफ, ईएमए और वीआईपी न्यूज़ के हेड संजय श्रीवास्तव को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान पत्रकारों के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय के पैनल ने देहरादून के पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाने के बाद संजय श्रीवास्तव ने कहा सम्मान केवल प्राप्त करना ही महत्वपूर्ण नहीं होता सम्मान की बाद जो जिम्मेदारियां आप की बढ़ती हैं उस जिम्मेदारियों पर खरा उतरना महत्वपूर्ण होता है।
यह सम्मान हमें हमारी जिम्मेदारियों को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इससे पूर्व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उत्तराखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के सैकड़ों कायस्थ समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया और उन्होंने देश हित के लिए कार्य करने की शपथ ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36794744
Total Visitors
650
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This