28.1 C
Delhi
Tuesday, July 9, 2024

एक पेड़ मां के नाम : तीन हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एक पेड़ मां के नाम : तीन हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

# प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              विकास खण्ड शाहगंज सोंधी अन्तर्गत डोमनपुर गांव में शुक्रवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने के लिए लगभग तीन हजार पौधे लगाए गए। यहां मनरेगा से छह बीघा जमीन पर पौधारोपण किया गया और इसके रख-रखाव के लिए पूरे मैदान में चारों तरफ से बांध बनाया गया। चारों तरफ से बांस-बल्ली आदि से सुरक्षित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री अमित श्रीवास्तव व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का लगाया हुआ पौधा आने वाले भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होगा। अपने जीवन में आप सब भी पेड़ लगाएं। अपने मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं, ताकि आने वाले समय में पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
साथ ही साथ पेड़ के संरक्षण का भी ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व व खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर रविन्द्र सिंह राजू दादा, हरिश्याम वर्मा, विजय कश्यप, पंचायत सचिव शिवमूर्ति यादव, प्रधान चंद्रावती, अरुण, श्यामलाल, रामजीत आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

तालाब में डूबने से किशोर की मौत खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7.                 ...

More Articles Like This