19.1 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

कचहरी में गश खाकर गिरे दरोगा की मौत, हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका

कचहरी में गश खाकर गिरे दरोगा की मौत, हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका

प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
              कचहरी में ड्यूटी पर आए दरोगा रणकेंद्र सिंह (56) की मौत हो गई। वह धूमनगंज थाने में तैनात थे। अचानक गश खाकर गिर गए। आनन फानन उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के उल्दन गांव निवासी रणकेंद्र सिंह 1987 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। कुछ समय पहले उनका प्रमोशन उप निरीक्षक पद पर हुआ था। वह 19 जनवरी 2023 से धूमनगंज थाने में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी न्यायालय सुरक्षा में चल रही थी।
     
थाने से कचहरी में ड्यूटी पर पहुंचे दरोगा सुबह करीब नौ बजे अचानक गश खाकर गिर गए। आनन-फानन उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक झूंसी में परिवार के साथ रहते थे।
घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This