39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

कमाल हुसैन के परिजनों से सपा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

कमाल हुसैन के परिजनों से सपा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
          समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल  जौनपुर के ग्राम लोहिन्दा हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज में कमाल हुसैन की हुई हत्या की जानकारी लेने, घायलां एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल ग्राम लोहिन्दा हटिया रामनाथ जनपद पहुंचा।
वहीं प्रतिनिधि मंडल ने परिवार से घटना की पूरी जानकारी लिया और कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार मेंं इस गरीबों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री देश के ऐसे नेता हैं जो अपने अपराध को स्वयं खत्म करने का काम किए हैं।उनसें न्याय की क्या उम्मीद किया जाएगा वहीं अगर मुख्यमंत्री के जाति का कोई अपराध करता है तो उन सभी अपराधियों को पूर्ण रूप से समर्थन देने का काम कर रहे हैं। उनके जाति के अपराधी अपराध कर रहे हैं शासन प्रशासन भाजपा सरकार के उन्हें बचाने व संरक्षण देने का काम कर रही हैं। इस गरीब परिवार की महिलाओं बच्चों को इतनी बुरी तरह पीटा गया जबकि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है। योगी सरकार अपराधियों के घर पर बुलडोजर कब चलाएगी। यह उम्मीद नहीं है कि बाबा अपने जाति लोगो पर बुलडोजर चलाएंगे इसलिए बाबा इसमें न्याय नहीं दे सकते हैं।
समाजवादी पार्टी पूरे परिवार के सहयोग मे हमेशा खड़ी रहेगी। इस घटना की पूरी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया जायेगा और इस लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक न्याय दिलाने के लिए किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, राम सिंह पटेल, कैलाश सोनकर, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह रहे। वहां मौजूद प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राघवेंद्र यादव, प्रेम यादव डॉ सरफराज, ललित यादव समेत सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37095516
Total Visitors
528
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भगवान राम की शरण में पहुंचेगा गांधी परिवार

भगवान राम की शरण में पहुंचेगा गांधी परिवार नई दिल्ली।  तहलका 24x7                लोकसभा चुनाव के...

More Articles Like This