30.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

कश्मीर की घटना से आक्रोशित विहिप व बजरंग दल ने फूंका पुतला

कश्मीर की घटना से आक्रोशित विहिप व बजरंग दल ने फूंका पुतला

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               कश्मीर में आतंकियो के द्वारा एक स्कूल में हिन्दू शिक्षकों की चुन चुनकर हत्या किए जाने से आक्रोशित विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान आतंक का पर्याय बने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक बृजेश दूबे ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आतंकी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। वे बंदूक के बल पर तालिबानी शासन स्थापित करना चाह रहे है। उन्हें नहीं पता की भारत संवैधानिक व्यवस्था से चलने वाला देश है। सरकार को चाहिए कि सुरक्षा में तैनात जवानों को खुली छूट दे दे ताकि इन्हीं की भाषा में इन्हें जवाब मिल सके। वहीं विहिप अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन हिंदू समाज के साथ खुलकर खड़ा है। सरकार ने आतंकियो को मुंह तोड़ जवाब नहीं दिया तो विवश होकर विश्व हिंदू परिषद के हजारों कार्यकर्ता कश्मीर पहुँच उन्हें सबक सिखायेगे। इस मौके पर सह संयोजक गुलशन, सुनील मौर्या, सुजीत पाण्डेय, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37037257
Total Visitors
506
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This