13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

कानपुर : बेटे की गवाही ने दिलाई हत्यारे पिता को उम्रकैद

कानपुर : बेटे की गवाही ने दिलाई हत्यारे पिता को उम्रकैद

कानपुर।
तहलका 24×7 
                 पांच साल पहले सिपाही पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। वैसे तो इस मामले में 10 गवाह पेश किए गए, लेकिन बेटे की गवाही अहम रही। बेटा हत्या का चश्मदीद गवाह था और उसी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
नौबस्ता क्षेत्र के खाड़ेपुर योगेंद्र विहार निवासी वीरेंद्र सिंह भदौरिया पत्नी शारदा व बेटे शिवसिंह के साथ रहता था। शारदा उन्नाव कोतवाली में हेड कांस्टेबल थी। वीरेंद्र शारदा के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच झगड़े होते थे। 20 नवंबर 2018 की सुबह बेटा शिवसिंह शौच के लिए गया था तभी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। वीरेंद्र ने शारदा की चापड़ से काटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर बेटा शिवसिंह आया, तो पिता को मां पर हमला करते देखा था। बेटे को देख वीरेंद्र भाग निकला था। शिवसिंह ने पिता के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एडीजीसी रवींद्र अवस्थी ने बताया कि अभियोजन की ओर से 10 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। वादी मुकदमा बेटे, मृतका की बहन व पिता के अलावा मकान में किराये पर रहने वाली महिला ने भी गवाही दी थी। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने वीरेंद्र को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई।
शारदा के 20 वर्षीय बेटे शिवसिंह ने चश्मदीद गवाह के रूप में गवाही दी। उसने अपनी आंखों के सामने हत्या होने की बात कोर्ट को बताई। उसी ने डायल 100 पर हत्या की सूचना दी थी और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मकान में रहने वाली किरायेदार अनीता द्विवेदी ने भी बताया था कि शिवसिंह के चीखने की आवाज सुनकर वह भी पहुंची थी, उसने वीरेंद्र को भागते देखा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This