13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

किसान पाठशाला का आयोजन 7 अगस्त से- हिमांशु पांडेय

किसान पाठशाला का आयोजन 7 अगस्त से- हिमांशु पांडेय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              जनपद के सभी विकास खण्डों के अन्तर्गत आने वाले 627 ग्राम पंचायतो में कृषि विभाग द्वारा 07 से 17 अगस्त 2023 के बीच दो दिवसीय किसान पाठशाला/खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि किसान पाठशाला में किसानों को श्री अन्न का पाठ पढ़ाने के साथ ही खेती किसानी से जुडी तकनीकी जानकारियां भी दी जायेगी। जिले के किसानों को इसके माध्यम से जैविक खेती करने के तरीके बताये जायेगे। साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं से भी उन्हें परिचित कराया जायेगा। यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, इसमें दो सत्र होगें। पहले दिन प्रथम सत्र में श्री अन्न का महत्व, पोषकता, वर्गीकरण, उत्पादन, तकनीकी प्रसंस्करण आदि की जानकारी दी जायेगी तथा द्वितीय सत्र में प्राकृतिक खेती के सिद्धान्त, धान की सीधी बुआई, दलहन, तिलहन एवं सब्जी उत्पादन की जानकारी दी जायेगी।
इसी प्रकार दूसरे दिन प्रथम सत्र में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के साथ ही समन्वय वाले विभागों यथा उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं मण्डी परिषद की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। दूसरे दिन द्वितीय सत्र में पराली प्रबन्धन एवं कृषक उत्पादक संगठन पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
किसान पाठशाला के लिये अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी विभागीय योजनाओ के साथ ही नवीनतम तकनीक की जानकारी देगें। इसमें गांव के आस-पास मिलने वाले संसाधनों जैसे नीम, करंज, धतूरा आदि की पत्तियॉ, गोबर, गौमूत्र का उपयोग कर के जैविक कीटनाशक बनाने की विधि भी बतायी जायेगी, साथ ही कृषकों को फसल बीमा कराने हेतु विस्तृत जानकारी दी जायेगी ताकि उन्हे फसल बीमा का लाभ प्राप्त हो सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This