14.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

कुत्ता टहलाने के विवाद में गार्ड ने बरसाईं गोलियां, 2 की मौत

कुत्ता टहलाने के विवाद में गार्ड ने बरसाईं गोलियां, 2 की मौत

# आरोपी गार्ड गिरफ्तार, 4 महिलाओं सहित 6 घायल, एक की आंख की रोशनी गई

इंदौर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
             मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बीती रात देर रात सनसनीखेज घटना में कुत्तों को टहलाने के विवाद में हुई कहासुनी के बाद बैंक के गार्ड ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 2 लोगों की हत्या कर दी एवं 6 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के गार्ड ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं। बैंक ऑफ बड़ौदा की सुखलिया शाखा के गार्ड राजपाल राजावत ने घर की छत से पहले दो हवाई फायर किए, इसके बाद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वहां खड़े जीजा- साले की मौत हो गई। वहीं 4 महिलाओं सहित 6 अन्य घायल हैं, घायल ज्योति की आंख में छर्रा लगने से रोशनी चली गई है। मृतक राहुल (28 वर्ष) पिता महेश वर्मा और विमल (35 वर्ष) पिता देवकरण अमचा बीच बचाव करने आए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी और मृतकों के घर आमने-सामने हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आरोपी गार्ड राजपाल कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति की तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया। घायल ज्योति (30 वर्ष) पति राहुल, सीमा ( 36 वर्ष) पति सुखराम, कमल (50 वर्ष) पिता कड़वा, मोहित (21वर्ष) पिता भीम सिंह, ललित (40 वर्ष) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद सभी एमवायएच में भर्ती कराया गया है।

# पहले श्वान लड़े, फिर इंसानों में हुई लड़ाई

पुलिस के मुताबिक राजावत और सामने रहने वाले विमल के श्वान में लड़ाई हुई थी। इसी बात पर विमल और राजावत में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। राजावत ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन फायर कर डाले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This