35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

कृपाशंकर सिंह बनाएं गए भाजपा प्रदेश सह संयोजक 

कृपाशंकर सिंह बनाएं गए भाजपा प्रदेश सह संयोजक 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
            जनपद निवासी व मुम्बई में उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय नेता कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र प्रान्त में मोदी 9 जनसंपर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी दिए जाने से स्थानीय भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के निज आवास पर एक बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री लोक कल्याणकारी सरकार अपना नौ वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने जा रही है। योजनाओं से लाभांवित होने वाले पात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। जिसकी जिम्मेदारी श्री सिंह को दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह कर्तव्यनिष्ठ, इमानदार और गरीबों, दलितों की आवाज उठाने वाले मुम्बई के लोकप्रिय जनसेवक रहे हैं। इसी के नाते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। श्री सिंह को ऐसे पद पर आसीन होने से पार्टी के शीर्ष क्रम को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, अमरनाथ मिश्रा, प्रेमचंद तिवारी, अखिलेश बिंद, गुड्डू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048671
Total Visitors
532
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This