कैदी से मारपीट के मामले में कोर्ट ने दो को सुनाई पांच-पांच वर्ष की सजा
गाजीपुर।
तहलका 24×7
जेल में कैदी को मारने-पीटने के आरोप में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट शक्ति सिंह की अदालत ने सोमवार को गोरा राय व अंगद राय को पांच-पांच वर्ष की सजा और 10-10 हजार का अर्थददंड लगाया।
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240504-WA0187.jpg)
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240531-WA0105.jpg)
आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी थी।वादी की सूचना पर थाना कोतवाली में दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने मामले में दोनो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240522-WA0076-1.jpg)
दौरान विचारण गवाही के समय गवाह प्रमोद गिरी उर्फ पप्पू गिरी को आरोपियों के द्वारा गवाही न करने के लिए जान माल की धमकी देने लगे। तब गवाह ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया और अभियोजन ने गवाह को सुरक्षा मुहैया कराई। गवाह का न्यायालय में बयान अंकित हुआ। मुकदमे में कुल सात गवाहों की गवाही होने के उपरांत दोनों अभियुक्त गोरा राय व अंगद राय पर आरोप सिद्ध हुआ।