31.1 C
Delhi
Friday, October 24, 2025

कॉलेज में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

कॉलेज में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

अखण्डनगर, सुल्तानपुर। 
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
               श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी गणित विभाग, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर रहे। उन्होंने ‘डिफरेंशियल इक्वेशन्स और उनके अनुप्रयोग’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपने व्याख्यान में उन्होंने गणित को केवल गणना तक सीमित न मानकर जीवन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग को स्पष्ट किया।उन्होंने कहा कि गणित का महत्व विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन की जटिल समस्याओं के समाधान में विशेष रुप से देखा जा सकता है। डॉ. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए गणितीय सोच को विकसित करने पर बल दिया।
प्राचार्य डॉ. सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे व्याख्यान से विद्यार्थियों के ज्ञान और दृष्टिकोण का विस्तार होता है।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, संकाय सदस्य, छात्र, छात्राएं, कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विजय विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा हुजूम

विजय विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा हुजूम # समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत, बोले न्यायपालिका पर पूरा भरोसा खेतासराय,...

More Articles Like This