11.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

कोडीन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन जिलों में फैला था नेटवर्क

कोडीन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन जिलों में फैला था नेटवर्क

प्रयागराज।
तहलका 24×7 
               कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में पुलिस ने प्रयागराज से मुख्य आरोपी मो. सैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित दवाओं की अवैध खरीद और सप्लाई के संगठित नेटवर्क से जुड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि वह अपने भाई फैजुररहमान के साथ मिलकर इस धंधे को संचालित कर रहा था।
डीसीपी सिटी मनीष कुमार सांडिल्य के अनुसार प्रयागराज में‘मेसर्स एमके हेल्थकेयर’और वाराणसी में‘पीडी फार्मा’नाम से फर्जी फर्में बनाकर कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई की जाती थी। दस्तावेजों में इन्हें वैध दवा कारोबारी दिखाया गया था, लेकिन असल में इन प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल प्रतिबंधित सिरप की अवैध ढुलाई और बिक्री के लिए हो रहा था।
जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क प्रयागराज तक सीमित नहीं था। वाराणसी और कानपुर में भी इसकी सप्लाई चेन सक्रिय थी। प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र और वाराणसी के सारनाथ इलाके में स्थित ठिकानों के जरिए बड़ी मात्रा में दवाओं की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। इतनी अधिक मात्रा में कोडीनयुक्त सिरप की खरीद सामान्य चिकित्सा उपयोग के लिए संभव नहीं है। आरोपी का भाई फैजुररहमान भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल था।
23 जनवरी को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब प्रयागराज में दर्ज मुकदमे में भी उसका नाम जोड़ा गया है।डीसीपी सिटी ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्ध फर्मों और व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। सैफ की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की पूरी कड़ियों को खंगाला जा रहा है। वाराणसी पुलिस भी उससे पूछताछ की तैयारी में है और जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
बता दें कि बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोडीनयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग के मामले सामने आते रहे हैं। मेडिकल उपयोग के लिए निर्धारित यह दवा नशे के तौर पर इस्तेमाल होने लगी है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है। कई जगह फर्जी फर्मों और फर्जी पर्चों के सहारे दवाओं की आपूर्ति के नेटवर्क पकड़े जा चुके हैं। मौजूदा मामला भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें संगठित तरीके से दवाओं को अवैध बाजार तक पहुंचाया जा रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This