32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

कोरोमंडल रेल हादसे के बाद वंदे भारत कार्यक्रम रद्द 

कोरोमंडल रेल हादसे के बाद वंदे भारत कार्यक्रम रद्द 

# आज होना था गोवा- मुंबई वंदे भारत का शुभारंभ 

मुंबई। 
तहलका 24×7 
             ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था। अधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री अब ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस समारोह रद्द कर दिया गया है।
बता दें ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े त्रिपक्षीय रेल हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 900 के करीब लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। उन्होंने कहा कि पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092551
Total Visitors
553
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This