35.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

कोल्ड वेब की चेतावनी, 15 से 17 तक कोल्ड डे, कल से ठिठुरेंगे कई इलाके

कोल्ड वेब की चेतावनी, 15 से 17 तक कोल्ड डे, कल से ठिठुरेंगे कई इलाके

                                                      लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7                                                                      
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। कोहरे की सघनता कम हो गई। कुछ शहरों में बारिश हुई तो कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने 15 जनवरी की रात से फिर से पारे में गिरावट आने की बात कही है। बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में छाए बादल फिलहाल प्रदेश से आगे निकल चुके हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 15 और 16 जनवरी को कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय हो जाएगी। ऐसे में पारे में गिरावट के आसार हैं। यह स्थिति 17 जनवरी तक बनी रहेगी। झांसी में न्यूनतम पारा 12.1, यह प्रदेश में सर्वाधिक रहा। जबकि अलीगढ़ और उरई में 11.2, चुर्क में 10.3 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को चुर्क सबसे ठंडा था, यहां तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह गोरखपुर में पारा 6.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री था। रात का ही नहीं दिन का पारा भी झांसी का 28 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक था। ज्यादातर इलाकों में दिन का पारा अच्छी खासी बढ़त के साथ 20 डिग्री के आसपास या इससे अधिक रहा। वाराणसी में 24 डिग्री, कानपुर में 24.5 डिग्री, चुर्क में 27.5 डिग्री, फुरसतगंज में 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बलिया में पारा 18.5 से ले 19.8 डिग्री के बीच रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37085471
Total Visitors
460
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This