13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

कोहरा बना काल: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर समेत तीन की मौत

कोहरा बना काल: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर समेत तीन की मौत          

अयोध्या/कानपुर। 
तहलका 24×7 
              ठंड की शुरुआत के साथ ही कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। अयोध्या हाइवे पर कोहरे ने तीन लोगों की जान ले ली। इसमें एक डॉक्टर और दो युवतियां शामिल हैं। साथ ही 15 लोग घायल हुए हैं। जबकि कानपुर में कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा सुबह लगभग 5 बजे कोतवाली रुदौली के कूढ़ा सादात कट पर ट्रक मोड़ते समय ट्रैवलर के टकराने से हुआ। घटना के बाद ट्रैवलर में सवार 15 यात्रियों को सीएचसी रुदौली लाया गया। इस हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए औ कार सवार डॉक्टर और दो युवतियों की मौत हो गई।
युवतियों में रचना पुत्री धर्मवीर निवासी मिरवन मढ़हा उमरदा जिला कन्नौज और उपासना सिंह पुत्री राकेश भादुरिया लोहागंड कन्नौज शामिल हैं।दोनों की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है, जबकि डॉ. हुसैन पुत्र अली रजा निवासी बड़ी मस्जिद, देवरिया के रहने वाले थे।कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर के पास से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबर करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसे में कई वाहन टकरा गए।
इसमें कई लोग घायल हो गए, जिसमें दो की गंभीर अवस्था को देखते हुए बिल्हौर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कानपुर से कन्नौज की ओर जा रहे एक ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे की ओर से आ रहीं तेज रफ़्तार कई कारें जा टकराईं। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है, जिसमें जगवीर सिंह (55) निवासी ग्राम नुनेरा, गोंडा अलीगढ़ व जगदीश (49) निवासी ग्राम पीजरी थाना- गोंडा, अलीगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This